
चौपारण : प्रतिनिधि

नया सिंघरावां में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। खिताबी भिड़ंत में मेजबान नया सिंघरावां ने केलवा टीम को पांच विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केवला की टीम ने निर्धारित 12 ओभर में 100 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी नया सिंघरावां की टीम ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर रोमांचक मुकाबले को अपने नाम कर लिया। नया मैन ऑफ दी मैच नया सिंघरावां के दीपक कुमार और सीरीज नया सिंघरावां के ही रौशन यादव को दिया गया। खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सरल माध्यम है। खेल जीवन का अहम अंग है, जिससे जीवन में निखार आता है। खेल-कूद से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास भी होता है । आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय पंडित, उपाध्यक्ष शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमो ने भाग लिया था। विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियो ने ट्रॉफी व नगद राशि देकर पुरुस्कृत किया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, स्थानीय मुखिया संतोष सिंह, समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चनद्रवंशी, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, नौसाद खान, बबलू खान, पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र यादव, दिनेश यादव, राजेश यादव, मो फहीम खान सहित अन्य। आयोजन को सफल बनाने में सचिव राजेश यादव, कोषाध्यक्ष सुधीर यादव सक्रिय सदस्य रोहित यादव, चंद्रदेव यादव, उपेन्द्र यादव, पारसनाथ राणा, मो सत्तार अंसारी, मो सद्दाम अंसारी, अल्लाउद्दीन अंसारी आदि ने महती भूमिका निभाई।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
