
रिपोर्टिंग बालमुकुंद दास

केरेडारी : भाजपा नीत केन्द्र सरकार द्वारा संविधान में प्रदत शक्तियों के तहत लोगों को उनके हक और अधिकारों के प्रति बोलने की स्वायतता को छीनने का बेजा प्रयास किया जा रहा है। भाजपा सरकार दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को खत्म करने की मंसा पाल रखी है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इस मंसा को कभी पूरा नही होने देगी । इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले अगामी 03 मई 2025 शनिवार को पुराना विधान सभा मैदान घूर्वा रांची में 11.30 बजे संविधान बचाओ को लेकर विशाल रैली निकालने का निर्णय लिया गया है।

केरेडारी प्रखण्ड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुप्ता ने बैठक में कहा है कि केन्द्र की भाजपा नीत सरकार ने महज वोट की खातिर संविधान के मूल स्वरूप को तार-तार कर देश की एकता अखंडता को कमजोर करने का प्रयास किया है। साथ हीं संविधान को मजबूत करने वाली स्वायत संस्थाओं जैसे ईडी, आईटी, सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी स्वायत संस्थाओं की स्वायतता को भी छीनकर उसका दुरुपयोग कर रही है। केरेडारी के पर्यवेक्षक सुरजीत नागवाला ने कहा कि नेशनल हेराल्ड के झूठे केश में आदरनीय राहूल गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी को फंसाकर राजनीतिक रूप से परेशान करना इनका जीता जागता उदाहरण है। कहा कि अब तो भाजपा सारी सीमाओं को लांघ कर न्यायपालिका को भी डराने और धमकाने का काम कर रही है। इस तरह भाजपा नीत केन्द्र
सरकार एक सुनियोजित ढंग से
षडयंत्र करके देश के संविधान को दरकिनार करके देश में तानाशाही शासन स्थापित करना चाहती है। और इसी संघर्ष और लड़ाई के तहत 03 मई को पुराना विधान सभा मैदान मे एक विशाल संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें लाखों की संख्यां में लोग भाग लेंगे आज के बैठक में लोगों से संविधान बचाओ रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्यां में भाग लेने की अपील की गई है ।
बैठक में मुख्य रूप से प्रवेक्षक के रूप में सुरजीत नागवाला, इंटक जिला अध्यक्ष कजरू साव, प्रखण्ड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुप्ता पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, मोहन साहू, उमेश साव ,20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, सलामत अंसारी, बालेश्वर साव चिन्तामनी साहू, अब्बास अंसारी, भागीरथ साव, राम रामकुमार दुबे, अनीता देवी, शकुंति देवी, रफीक मियां,युवा अध्यक्ष ईश्वर राम, रामकुमार दुबे, राजेंद्र प्रजापति,मोहन करमाली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
