• Mon. Feb 16th, 2026

केंदुआडीह थाना क्षेत्र में महा शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से हुई संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Feb 16, 2026

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केन्दुआ:-केन्दुआडीह थाना क्षेत्र में रविवार को महा शिवरात्री का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया । गोधर, गोन्दुडीह,बीएन आर, कुस्तौर, कुसूण्डा, केन्दुआ,करकेन्द  आदि के शिव मंदिरों में इस अनुष्ठान को लेकर आकर्षक साज सज्जा एवं भव्य पंडाल का आयोजन किया गया। मंदिरों में पूजा के लिए भक्तों में महिलाओं व युवतियों की काफी भीड़ देखी गई ।

वहीं भगवान शिव की बारात गाजे बाजे के साथ निकाली गई ।बारात में भूत बैताल की आकर्षक झांकियां भी थी।  लोग भगवान शिव, राम,हनुमान, व भूत पिचाश का रूप लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।बारात क्षेत्र का भ्रमण करते हुए केन्दुआडीह थाना परिसर शिव मंदिर में पहुंची।

वहीं केन्दुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडेय  सहित थाना परिवार  ने बरातियों का भव्य स्वागत किया तथा भक्तजनों को भोजन कराया गया। वहीं केंदुआडीह थाना में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में नरेश पंडित जी के द्वारा विधि विधान पूर्वक मंत्रोउचारन कर भगवान शिव पार्वती का विवाह संपन्न कराई गई इस अनुष्ठान के यजमान थाना के एएसआई जनकदेव सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी सुमन सिंह थे। इस रस्म के बाद भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो पुरुष, महिलाओं,युवा बच्चे प्रसाद ग्रहण किए। मौके पर शांति समिति, पुलिस जन सहयोग समिति सहित क्षेत्र के गणमान्यजन उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *