
बड़कागांव। मॉडर्न पब्लिक स्कूल बड़कागांव में प्री बोर्ड परीक्षा ओपन फील्ड में स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम की अध्यक्षता में लिया गया।इस बार 2026 में होने वाले जैक बोर्ड परीक्षा में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के 171 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

जिसका प्री बोर्ड एग्जाम ओपन फील्ड में लिया गया।ताकि विद्यार्थियों का सही से आकलन किया जा सके। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम ने बच्चों को बताया कि एक साल तक विद्यालय में सिलेबस के मुताबिक पूरा विषय की तैयारी कराने के बाद प्री बोर्ड का एग्जाम लिया गया। अब इस एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को मॉडल सेट कराया जाएगा,

ताकि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थी अच्छा मार्क्स ला सके। स्कूल के निदेशक कुलदीप कुमार ने बताया कि इस एग्जाम के बाद आपके घर में जाकर बैठना नहीं है।बल्कि आपका क्लास निरंतर पूर्व के भांति चलता रहेगा। आप अपने डॉट को स्कूल में
आकर सब्जेक्ट बाइज शिक्षकों से हल करा कर बेहतर परिणाम देने का प्रयास करना है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद अली, रंजीत कुमार, संतोष कुमार, मंजू कुमारी,कन्हैया कुमार, मंजीत कुमार,मोहम्मद अजमतउल्लाह ,मोहम्मद महबूब, मुकेश कुमार, मनोज कुमारअनुज कुमार राणा, फातिमा परवीन,सृष्टि कुमारी, शिल्पी कुमारी, सेवंती कुमारी, सृष्टि कुमारी, विक्रम कुमार, मनीषा कुमारी, अर्चना कुमारी ने परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न कराने में पूरा सहयोग दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
