
केंदुआ।केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बकरीद(ईद उल अजहा) का त्योहार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आपसी भाईचारा व शांतिपूर्ण

वातावरण में मनाई गई।इस त्योहार को लेकर केंदुआ न०4,केंदुआ न०5,गड़ेरिया बस्ती,कुसुंडा,अलकुसा,बीएनआर नदी धौड़ा सभी इस्लाम समुदाय के लोगों द्वारा समया नुसार अपने अपने क्षेत्र के ईदगाह मे पहुँच नमाज अदा की तदपश्चात कुर्बानी की रिवाज पूरी की गई।

मौके पर क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखने हेतु केंदुआडीह पुलिस हर चौक चौराहों पर पैनी नजर रखते हुए मुस्तैद रही।
एवं इस दौरान केंदुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडेय स्वयं गश्त करते देखे गए। जिससे समाचार प्रेषण किए जाने तक थाना क्षेत्र में किसी प्रकार के कोई हताहत होने की सूचना नही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
