• Sun. Feb 15th, 2026

उदय शर्मा राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के कुसुंडा क्षेत्रीय सचिव मनोनीत

admin's avatar

Byadmin

Apr 23, 2025

 

केंदुआ(धनबाद)राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के महामंत्री अवधेश कुमार ने केन्दुआ बाजार निवासी संघ के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा को भारत कोकिंग कोल लिमिटे कुसुंडा क्षेत्र का क्षेत्रीय सचिव मनोनीत किया है । उन्होंने बीसीसीएल कुसुंडा के महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित कर इसकी जानकारी दी है ।

 

उन्होंन औद्योगिक संबंध को सौहार्द पूर्ण बनाए रखने हेतु संघ के क्षेत्रीय सचिव को आवश्यक सहयोग करने का महाप्रबंधक से आग्रह की है । उदय शर्मा के मनोनयन पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह कामेश्वर सिंह जीतपुर शाखा सचिव रंजीत कुमार यादव उर्फ गुड्डू सुमेश कुमार संजय बहादुर राजीव रंजन हसन खान नन्हे आदि ने हर्ष व्यक्ति की है। तथा उन्हें हार्दिक बधाई दी है ।

 

केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा की उदय शर्मा के मनोनयन से श्रमिकों में आशा की नई किरण जगी है। श्रमिको को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *