• Fri. Feb 20th, 2026

जिला प्रशासन ने एनटीपीसी के सीबी और केडी कोल परियोजनाओं को किया सम्मानित!!

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 12, 2024

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : उपायुक्त नैन्सी सहाय भा.प्र.से. ने हजारीबाग जिला में रामनवमी-2024 14वीं लोकसभा निर्वाचन 2024 और विधानसभा निर्वाचन 2024 के दौरान उल्लेखनीय योगदान के लिए एनटीपीसी चट्टी बरियातू और केरेडारी कोल परियोजनाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया! इन परियोजनाओं ने सामाजिक सौहार्द, शांति-व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई!

चट्टी बरियातू कोल परियोजना के परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने कहा, हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हजारीबाग जिला प्रशासन ने हमारे प्रयासों को सराहा! हमने हर संभव सहायता प्रदान करने की कोशिश की, चाहे वह रामनवमी के दौरान पानी के टैंकर मुहैया कराना हो या चुनावों के दौरान प्रशासनिक सहयोग देना! भविष्य में भी हम इसी समर्पण के साथ जिला प्रशासन का सहयोग करते रहेंगे!

केरेडारी कोल परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री शिव प्रसाद ने इस अवसर पर कहा एनटीपीसी का उद्देश्य केवल ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय समुदायों के विकास और उनकी जरूरतों में सहयोग देना भी है! हजारीबाग जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करना हमारे लिए एक सम्मानजनक अनुभव रहा!

इस अवसर पर उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा एनटीपीसी की दोनों परियोजनाओं ने न केवल प्रशासन को तकनीकी और रसद सहायता प्रदान की बल्कि सामुदायिक सौहार्द बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई! हमें आशा है कि यह सहयोग भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा! हजारीबाग जिला प्रशासन ने इन परियोजनाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की और भविष्य में भी उनके समर्पण और सहयोग की अपेक्षा की!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *