• Tue. Mar 10th, 2026

Aditypur : औद्योगिक समस्याओं के समाधान को लेकर जियाडा में समीक्षा बैठक, एमडी वरुण रंजन ने दिए आवश्यक निर्देश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 10, 2026
आदित्यपुर। झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जियाडा) सभागार में मंगलवार को प्रबंध निदेशक वरुण रंजन की अध्यक्षता में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं को समझना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करना था।
इस अवसर पर जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन और क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश रंजन भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों,
अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा लेवी से जुड़ी तकनीकी व प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उद्यमियों का कहना था कि आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण उत्पादन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इस पर एमडी वरुण रंजन ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि जियाडा इन समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करेगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में नए उद्योगों की स्थापना और पुराने उद्योगों के विस्तार के लिए जमीन आवंटन की मांग भी प्रमुखता से उठी।
उद्यमियों ने आवंटन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की अपील की। इस पर एमडी ने आश्वस्त किया कि निवेश को बढ़ावा देने के लिए जमीन से जुड़ी बाधाओं को दूर करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. बैठक में क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इनमें प्रमुख रूप से मानव केडिया (अध्यक्ष, चेंबर ऑफ कॉमर्स), इंद्र अग्रवाल (अध्यक्ष, एसिया), विनोद शर्मा (जिला अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती), रूपेश कतरियार (अध्यक्ष, इसरो), समीर सिंह, प्रवीण गुटगुटिया, सपन मजूमदार, संतोख सिंह, देवांग गांधी, संदीप मिश्रा, अशोक गुप्ता, विकास गर्ग और राजीव शुक्ला समेत कई उद्यमी उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *