• Sun. Feb 15th, 2026

आईआईटी आईएसएम धनबाद में राष्ट्रपति के दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

admin's avatar

Byadmin

Jul 31, 2025

 

रिपोर्ट:-वीरेंद्र गिरी
धनबाद, 31 जुलाई 2025 – धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ), धनबाद (आईआईटी आईएसएम) का दौरा किया और आगामी 1 अगस्त 2025 को होने वाले 45वें दीक्षांत समारोह की अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया। इस गरिमामय समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, भारत सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने आईआईटी आईएसएम के लोअर ग्राउंड स्थित मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इसमें एग्जिबिशन एरिया, फोटोशूट गैलरी, डी एरिया, ग्रीन रूम, स्टेज, सेफ हाउस, मीडिया गैलरी और माननीय राष्ट्रपति के प्रवेश व निकास द्वार शामिल थे। उन्होंने राष्ट्रपति के वाहन के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

इसके पश्चात, उपायुक्त ने माननीय राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार प्रेसिडेंट सुइट का भी मुआयना किया। उन्होंने माननीय राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों के लिए तैयार किए गए आवास, ग्रीन रूम और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले निर्धारित मार्गों की भी जांच की। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वारों पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

इस निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, आईआईटी आईएसएम के रजिस्ट्रार श्री प्रबोध पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय 2 श्री धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री नौशाद आलम, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा और अन्य प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि यह महत्वपूर्ण आयोजन सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *