• Sun. Feb 15th, 2026

बलियापुर में ‘दी लाइट हाउस रिसॉर्ट’ में धूमधाम से मनाया गया सावन मिलन समारोह

admin's avatar

Byadmin

Jul 24, 2025

 

बलियापुर, धनबाद: बलियापुर हीरक रोड स्थित दी लाइट हाउस रिसॉर्ट में बुधवार को शहर भर से आई सैकड़ों महिलाओं ने सावन मिलन महोत्सव का भरपूर आनंद लिया। झमाझम बारिश के बावजूद महिलाओं का उत्साह चरम पर रहा और उन्होंने खूब मस्ती की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती शकुंतला मिश्रा ने भगवान शंकर की आराधना के साथ की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्वेता किन्नर और बॉबी पांडे भी मौजूद रहीं। बारिश के बीच सभी महिलाओं ने जमकर डांस किया और समारोह का लुत्फ उठाया। प्रतिभागियों ने ठंडे/गर्म पेय के साथ स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद लिया।

कार्यक्रम की आयोजिका श्रीमती सुधा सहाय ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों महिलाओं ने समारोह में पहुंचकर हर पल को एंजॉय किया और कार्यक्रम को सफल बनाया। आज की सावन क्वीन हाउसिंग कॉलोनी की श्रीमती पुष्पा सिन्हा रहीं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती नीता सहाय, श्रीमती किरण, माला सिन्हा, ऋतु गुप्ता, चंदा झा, मीनू साव, मीतू सिन्हा, नीतू बर्नवाल, मंजू साव, रिंकी रंजन, सरिता शर्मा, रानी भाव्या, ज्योति राणा, नीलम शर्मा, पूजा झा, तृप्ति, शोभा बर्नवाल, सुजाता तिवारी, नीतू मुस्कान, रंजना सिंह, अंजू और स्नेहा, चित्रा सिन्हा आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *