
सरायकेला: सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक टेंपो पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से सरायकेला सदरअस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे गम्हरिया निवासी मुकेश दास (35 वर्ष) अपना टेंपो लेकर गम्हरिया से सरायकेला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुगनी स्थित आर्मी कैंप के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो सड़क पर ही पलट गया, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार होने में सफल रहा।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। टेंपो पलटने के कारण चालक मुकेश दास के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को सदर अस्पताल, सरायकेला में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
सरायकेला-टाटा मार्ग पर सुबह के समय वाहनों की रफ्तार तेज रहती है, जिसका खामियाजा अक्सर छोटे वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
