• Wed. Feb 25th, 2026

कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने के लिए अंचल अधिकारी ने दी सहायता राशि, बोकारो टूर्नामेंट में लेंगे भाग

admin's avatar

Byadmin

Jun 15, 2025

 

उमेश चौबे

बलियापुर कबड्डी खिलाड़ियों को अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर प्रखंड के प्रधानखंता पंचायत में अभ्यास कर रहे कबड्डी खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कबड्डी किट खरीदने हेतु बिस हजार सहायता राशि उपलब्ध कराई

बलियापुर कबड्डी की कोच बबली कुमारी ने बताया कि वे एक वर्ष से कबड्डी खिलाड़ियों लड़के एवं लड़कियों की टीम बनाकर उनका अभ्यास करा रही है

कई खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेल चुके हैं

वर्तमान में पांच लड़कियों एवं दो लड़कों का चयन धनबाद जिला कबड्डी टीम में हुई है, जो आज से बोकारो में हो रहे अंडर 18 झारखंड राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं

बबली कुमारी ने अंचल अधिकारी से अनुरोध किया था कि हमारे बच्चे काफी गरीब है, वे टूर्नामेंट का कीट नहीं खरीद सकते हैं l आपके सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है उन्होंने बताया कि प्रॉपर किट नहीं रहने के कारण बड़े-बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को बाहर कर दिया जाता है l

 

अंचल अधिकारी ने बबली कुमारी को बिस हजार की सहायता राशि प्रदान की

 

इस नेक कार्य के लिए बलियापुर कबड्डी कोच बबली कुमारी एवं अन्य कबड्डी खिलाड़ियों ने अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को धन्यवाद दिया

अंचल अधिकारी प्रधानखंता कबड्डी मैदान जाकर शनिवार की संध्या को खिलाड़ियों को बोकारो के लिए विदा किया और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *