
लखीसराय – ठंड का असर अब दिखने लगा है लेकिन इसके बाबजूद सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा पूर्वक निभाते दिख रहे हैं। एक तरफ ठंड में जहां लोग अपने घरों में दुबके पड़े हुए दिखाई देते हैं और रात्रि होने तक में जो गंदगी होती है उसकी सफाई के लिए सफाई कर्मचारी की बाट जोहते होते हैं और सुबह सवेरे होते ही इन लोगों के दरवाजे से लेकर सबको तक में सफाई पूरी तरीके से मिल जाती है.

तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सफाई कर्मचारी किस तरीके से अपनी भूमिका पंचायतों से लेकर प्रखंड कार्यालय तक में निभा रहे हैं।

पंचायतों में अधिकारियों की भी अब नजर रहती है कि किस तरीके से साफ सफाई की जा रही है इसको लेकर इसके सुपरवाइजर से डांटा की परिपूर्ति भी करवाते हैं लेकिन इसके बाबजूद पंचायत के लोगों की बदलती मनसा भी अब तक इन लोगों के प्रति सही नहीं हो पाई है और हर एक घरों से मिलने वाला जो कर होना चाहिए वह देने से इंकार करते हैं।
सुबह से लेकर तकरीबन 10 से 11 बजे तक यह कर्मचारी अपनी दुखों को भुलाकर लोगों के दरवाजे और सड़कों को चमकाने में लगे हुए रहते हैं। वही लखीसराय जिले के चानन प्रखंड में स्वच्छता पर्यवेक्षक संग सफाई कर्मचारी लगातार कहीं ना कहीं अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए जिले के पदाधिकारियों के आदेशानुसार प्रखंड कार्यालय की भी साफ-सफाई के लिए भी लगातार अग्रसर रहते हैं।
इसके बाबजूद इन लोगों की मासिक राशि सही समय पर नहीं मिल पाती है और इन लोगों को कहीं ना कहीं अपने पेट चलाने को लेकर दूसरे जगह और दूसरे लोगों की बात जोहते दिखाई देते हैं।रविवार 5 जनवरी 2025 को भी संध्या 3:30 बजे के आसपास संग्रामपुर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक सचिन कुमार के संग सफाई कर्मी घोंघों मांझी,जनक मांझी,महेंद्र दास,उपेंद्र यादव,रामाशीष मंडल और इटौन के स्वच्छता पर्यवेक्षक जैकी कुमार संग स्वच्छता कर्मी ऋतु देवी,सुमित्रा देवी,प्रमिला देवी,नीरज मांझी प्रखंड कार्यालय की सफाई संग मुख्य सड़कों के किनारे कचरे को जमा करते दिखाई दिए।
जबकि सुबह सवेरे यही लोग अपने पंचायतों में भी सफाई का कार्य करते दिखाई देते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनकी मेहनत इतनी होती है और इनका मेहनतताना इन्हें कितना मिल पाता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
