• Sat. Sep 27th, 2025

बिश्रामपुर विश्वकर्मा पूजा समिति ने चलाया सफाई अभियान

Byadmin

Sep 16, 2025

 

पंकज ठाकुर

​ बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के नयाटांड पंचायत स्थित विश्रामपुर विश्वकर्मा पूजा समिति ने एक सराहनीय पहल करते हुए सफाई अभियान चलाया। समिति ने बदमाही नदी पर बने पुल की सफाई की, जो गंदगी से भरा पड़ा था।

इस अभियान में समिति के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस प्रयास से न केवल पुल की सफाई हुई, बल्कि आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश मिला।​

साफ सफाई करने वालों में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष शिवचरण कुमार, सचिव मनोज कुमार महतो, उप सचिव दीपक प्रसाद, कोषाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार, वार्ड सदस्य नारायण महतो के अलावा अन्य सदस्यों ने मिलकर इस कार्य को सफल बनाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *