• Fri. Apr 3rd, 2026

Adityapur : सालडीह बस्ती में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों का तांडव, दहशत का माहौल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 3, 2026
crescent ad
 आदित्यपुर के सालडीह बस्ती में शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। सुबह करीब 11:30 बजे 20-25 की संख्या में हथियारबंद बदमाश बस्ती में घुस आए और चापड़, फरसा समेत अन्य हथियारों से हमला कर दहशत फैलाने की कोशिश की।
इस दौरान पिस्तौल से गोली चलाने का भी प्रयास किया गया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बस्तीवासियों ने एकजुट होकर अपराधियों का सामना किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। लोगों के विरोध को देखते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो जिंदा गोलियां व एक मैगजीन बरामद की। पुलिस के अनुसार, मामले में कई चिन्हित अपराधियों के नाम सामने आए हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त अपराधी अक्सर नशे की हालत में बस्ती में आकर रंगदारी मांगते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। घटना के बाद बस्ती में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं होने पर वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *