• Thu. Feb 26th, 2026

सबसे गर्म शहर बना जमशेदपुर, पारा 43.2° पहुंचा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 12, 2023

 

राज्य के लोग लू की थपेड़ेवाली गर्मी से लू परेशान हैं. मौसम विभाग की ओर से बार-बार बारिश होने की आशंका पूर्वानुमान में बताया जा रहा है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है. जमशेदपुर की बात करें तो यहां का पारा राज्यभर से सबसे अधिक है. इस साल पहली बार ऐसा हुआ है जब लौहनगरी जमशेदपुर का तापमान सबसे उपरी पायदान पर पहुंच गया है. मौसम विभाग की ओर से सोमवार की सुबह 10 बजे तक 43.2 डिग्री तापमान मापा गया है. राजधानी रांची की बात करें तो यहां का तापमान 39.2 डिग्री पर है.
दूसरे स्थान पर है डालटेनगंज
मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर के बाद डालटेनगंज जिला तापमान में दूसरे स्थान पर चल रहा है. यहां का तापमान 43 डिग्री मापा गया है. बोकारो जिले का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री, चाईबासा का 42.4 डिग्री, गढ़वा का 42.9 डिग्री, देवघर का 42.6 डिग्री मापा गया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *