• Mon. Feb 16th, 2026

सरायकेला: विधायक सविता महतो ने चेलियामा और चौड़ा में ₹70 लाख के विद्यालय चहारदीवारी का शिलान्यास किया

admin's avatar

Byadmin

Jul 22, 2025

 

सरायकेला: सरायकेला की विधायक सविता महतो ने मंगलवार को नीमडीह प्रखंड के शिवानंद प्लस टू उच्च विद्यालय चेलियामा और कुकड़ू प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौड़ा में विद्यालय चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तहत स्वीकृत इन दोनों परियोजनाओं पर करीब ₹70 लाख की लागत आएगी।

 

विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालयों में चहारदीवारी बन जाने से बच्चों के लिए पढ़ाई का बेहतर माहौल बनेगा और वे बाहरी बाधाओं से बच सकेंगे। उन्होंने निर्माण कार्य करने वाले संवेदक (ठेकेदार) को निर्देश दिया कि कार्य को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।

 

इस शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य असित पात्र, मुखिया प्रतिनिधि बासुदेव सिंह, ग्राम प्रधान परमेश्वर सिंह सरदार, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, शंकर सिंह सरदार, हिरा सिंह, उदय महतो, शरत, क्षेत्रमोहन, कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, रशीद अंसारी, युधिष्ठिर मांझी, अंसार अली, झूलन कुम्हार, प्रधान अध्यापक अब्दुल गफर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *