
*धनबाद, 05 सितंबर।* 10वीं वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF), धनबाद के परिसर स्थित बाबा श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अखिलेश मिश्रा, मंडल रेल प्रबंधक (DRM), पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारीगण, 10वीं वाहिनी के कमान अधिकारी श्री सी.एल. जेम्स किंडो, सैन्य सहायक श्री विजय शंकर सिंह, सहायक समादेष्टा श्री घनश्याम मीणा, श्री ए.के. दास, निरीक्षकगण विश्वजीत मंडल, रूपेश कुमार, कुलदीप खलखो, अरुण दुबे, मो. सोहैल, अरुण कुमार, अरुण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान, उनके परिवारजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को दर्शाती हुई भव्य एवं मनमोहक झांकियों का निर्माण किया गया था।

प्रमुख रूप से विष्णु दर्शन, कारागार में श्रीकृष्ण जन्म, वसुदेव द्वारा श्रीकृष्ण को यमुना पार ले जाना, आकाशवाणी एवं कंस, देवकी-वसुदेव, कालिया मर्दन, अमरनाथ गुफा, पूतना वध, माखन चोर लीला, वस्त्र हरण लीला, बाल लीलाएं एवं बाल क्रीड़ा, राधा-कृष्ण लीला आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं एवं धर्म की स्थापना के संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति, समृद्धि एवं लोक कल्याण की प्रार्थना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर 10वीं वाहिनी के अधिकारियों एवं बल सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, सद्भाव, प्रेम एवं मानवता की भावना को मजबूत करना रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
