• Fri. Mar 6th, 2026

संत रविदास की 648 वें जयंती धूम धाम से मनाई गई, जयंती में शामिल हुए नवनिर्वाचित विधायक रौशन लाल चौधरी

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 15, 2025

 

केरेडारी प्रखंड के सलगा पंचायत में संत रविदास की 648 वें जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई। वहीं जयंती में शामिल अध्यक्ष के रूप में मुखिया पार्वती देवी उपाध्यक्ष दिलचंद राम प्रदीप राम वीरेंद्र राम उप साचीव महादेव कुमार राम दिलीप राम विनोद राम महासचिव मनोज राम कोषाध्यक्ष मुनेश्वर राम नानूराम राजू राम मीडिया प्रभारी बालमुकुंद दास पवन कुमार दास संरक्षक कोली राम जगनारायण राम पूजा प्रभारी विकास कुमार अजय कुमार सूरज कुमार संचालक करता विनोद कुमार राम जहां संत रविदास की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज उनकी जयंती मनाई जा रही है, इस लिए की उन्होंने अच्छे कार्य कर लोगों को सही मार्ग पर चलने की नसीहत दी है। इनके मार्ग दर्शन पर चलने की जरूरत है। केवल जयंती मना लेने से कुछ नहीं होगा। आपको बता दें कि संत रविदास का जन्म माघ पूर्णिमा के 12 फरवरी 1377 ईस्वी में हुआ था। इसी लिए संत रविदास जयंती 12 फरवरी को मनाई जाती है। जयंती को लेकर श्रद्धालुओं ने बड़ी उत्साह से बाजे गाजे के साथ जुलूस निकाला। वहीं महिला पुरुष सभी फूल अर्पित कर नमन करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली। साथ हीं उनकी जीवनी पर कई श्रद्धालुओं ने प्रकाश डाला। इस तरह पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई। मौके पर सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *