• Thu. Mar 5th, 2026

गोंदलपुरा कोल ब्लॉक जनसुनवाई ग्रामीणों के उग्र विरोध में रद्द, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया खुलकर समर्थन

admin's avatar

Byadmin

Jan 21, 2026

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

केरेडारी प्रखण्ड/बड़कागांव 20 जनवरी 2026: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में अदानी एंटरप्राइजेज को आवंटित गोंदलपुरा कोल ब्लॉक की पर्यावरणीय जनसुनवाई आज ग्रामीणों के भारी विरोध और हंगामे के कारण पूरी तरह रद्द कर दी गई। प्लस टू हाई स्कूल, बड़कागांव में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान हजारों ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया। विरोधियों ने पंडाल में तोड़फोड़ की, सैकड़ों कुर्सियां तोड़ीं और नारेबाजी की, जिससे माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी।

एल आरडीसी राज किशोर प्रसाद ने आधिकारिक रूप से जनसुनवाई रद्द होने की पुष्टि की। ग्रामीणों का आरोप है कि यह खनन परियोजना उनके जल, जंगल और जमीन को तबाह कर देगी, हजारों परिवारों का विस्थापन होगा, कृषि भूमि और स्थानीय आजीविका नष्ट हो जाएगी तथा पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंचेगी। वे वर्षों से इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं और इसे असंवैधानिक बता रहे हैं।

बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने ग्रामीणों के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा, “मैं जनता के हक, अधिकार और भविष्य की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहूंगा।” मौके पर भाजपा, आजसू पार्टी के कार्यकर्ता, एनडीए समर्थक और हजारों स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

यह घटना जनता की एकजुटता और जागरूकता की मिसाल है। ग्रामीणों ने इसे ऐतिहासिक जीत करार दिया और कहा कि जब लोग संगठित होकर आवाज उठाते हैं, तो जनभावनाओं का सम्मान कर गलत फैसले रोके जा सकते हैं। जनता की आवाज सर्वोपरि है।।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *