
बड़कागांव : बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से मुलाकात किया। इस दौरान विधायक ने पुलिस अधीक्षक को बड़कागांव पुलिस के द्वारा कांड संख्या 207 एवं 208/25 में बड़कागांव हरली,बादम, गोंदलपूरा, महुगाई कला सहित अन्य गांव के निर्दोष ग्रामीणों पर झूठे केस मुकदमा में फंसाए जाने को लेकर कड़ी निंदा की है साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि बड़कागांव की जनता कानून का सम्मान करते है और कानून के दायरे में ही रहकर अपनी बातों को जिला प्रशासन के समझ रख रहा है। बावजूद इसके निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फसाना अनुचित नहीं है आगे उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि किसी भी निर्दोष पर कोई कानूनी कार्रवाई बिना सबूत के नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने केरेडारी के ओपी पागार थाना क्षेत्र के पांडू गांव की भी घटना का चर्चा किया। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के द्वारा शव को रखकर मुआवजे की मांग की गई थी। जो बिल्कुल जायज मांग था। तत्पश्चात समझौता में किसी भी व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का बात लिखित दिया गया था। बावजूद इसके पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया जो सरासर गलत है। जिसे हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस मुकदमे को पुलिस जल्द से जल्द निरस्त करने का काम करें। इन सभी मामलों पर पुलिस अधीक्षक ने विधायक को आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष को पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं किया जाएगा।

मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव के पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया राकेश रंजन दुबे, भोला महतो, अनिल राम, विनोद राम,लक्ष्मण राम मोहन महतो सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
