• Thu. Feb 26th, 2026

विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया अचौक निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Jun 13, 2025

 

बड़कागांव : विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव अंचल सह प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में घूम ही रहे थे कि ब्लॉक में आए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अपनी समस्या विधायक को सुनाने लगे। और यह निरीक्षण कार्यक्रम जनता दरबार में तब्दील हो गया। तत्पश्चात सभी ग्रामीणों ने एक-एक कर अपनी समस्या को विधायक के समक्ष रखा जिस पर सबसे ज्यादा समस्या अंचल कार्यालय का ही था। कई कार्यो का तो निष्पादन विधायक में ऑन द स्पॉट कर दिया और कई कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है। मौके पर विधायक ने अंचलाधिकारी मनोज कुमार पर गुस्सा होते हुए कड़े शब्दों के साथ फटकार लगाया तत्पश्चात उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय का ही ग्रामीणों के पास शिकायतें क्यों रहता है क्यों आप ग्रामीणों को परेशान करते हैं जो सही काम है उसे क्यों पूरा नहीं करते। आगे अंचलाधिकारी मनोज कुमार को म्यूटेशन, भूमि प्रतिवेदन, ऑनलाइन रशीद,आय प्रमाण पत्र , संबंधित विषयों पर अंचल अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अपने कार्यों में तेजी लाएं।अनावश्यक रूप से जनता को परेशान ना करें जनता सर्वोपरि है। और जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि मैं हूं और जनता के हक अधिकार उनके कार्यों के लिए मैं किसी भी हद तक गुजर जाऊंगा। आगे उन्होंने कहां की ब्लॉक से ही पूरे प्रखंड का सारा कार्य होता है इसलिए सभी ब्लॉक के सभी कर्मी अपने कामों में तेजी लाएंगे और ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो उसका ख्याल रखें ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा अगर होती है शिकायत आने पर किसी को बक्सा नहीं जाएगा।

 

मौके पर मुख्य रूप से लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि बड़कागांव पूर्वी महेंद्र महतो, उप प्रमुख वचन देव कुमार, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, मुखिया अनिकेत नायक,आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा,प्रखंड सचिव मनोज दांगी, प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, नर्सिंग महतो,दिनेश कुमार, मुरली महतो, पूर्व मुखिया भीखन महतो, तुलेश्वर राम, सुरेश प्रसाद दांगी, कामेश्वर महतो, पंकज शाहा, अजीत कुमार, राजा खान,शंकर मिश्रा, दिनेश महतो,घनश्याम मेहता, नारायण प्रसाद, रवि राम,समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *