
बड़कागांव : बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने रविवार को देर शाम आंधी तूफान और तेज बारिश के बीच बड़कागांव प्रखंड के आठ विकाश योजनाओं की रखी आधारशिला। जिसमें से ग्रामीण कार्य विभाग से सीसीएल उरीमारी चेक पोस्ट से तिलैया तक सड़क सुदृदीकरण कार्य जिसका लंबाई 2.300 किलोमीटर है।

भवन प्रमंडल हजारीबाग से डीएमएफटी मद अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय जरजरा, शिवाड़ीह पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवाडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय नालापार हरली बड़कागांव के उन्नयन कार्य का शिलान्यास।

ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल हजारीबाग द्वारा प्रखंड के पुंदौल से मरदूसोती तक पथ सुदृदीकरन कार्य जिसकी लंबाई 2.020किमी है।
लघु सिंचाई विभाग प्रमंडल हजारीबाग डीएमएफटी मद अंतर्गत प्रखंड बड़कागांव के ग्राम अंबाजीत में राजकीय मध्य विद्यालय का उन्नयन कार्य। लघु सिंचाई प्रमंडल विभाग से चंदौल पंचायत के ग्राम महंगाई खुर्द में रानी तालाब का जीर्णोद्वार कार्य।
ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल हजारीबाग टी 02 से सुकुल खपिया तक पद का सुदृदीकरण कार्य जिसकी लंबाई 2.800 किमी है। मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी शिलान्यास स्थलों पर ढोल नगाड़े के साथ ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। शीला न्यास के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि हमारा एक ही उद्देश्य है बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास जिसके लिए मैं सड़क से लेकर सदन तक ग्रामीणों की लड़ाई लड़ने के लिए 24 घंटा तैयार है। आगे उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के किसी भी ग्रामीणों को कोई भी समस्या हो तो हमसे संपर्क करें उनकी हर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से आजसू रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, आजसू केंद्रीय सचिव कोलेश्वर गंझू, मुखिया बेबी देवी,भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,रामचंद्र साहू, पूर्व जिप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद,आजसू जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार,जिला सचिव वीरेंद्र प्रसाद, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, सचिव मनोज दांगी, दिनेश दागी, मुरली दांगी, वरिष्ठ आजसू नेता केदार महतो, जगदीश महतो, मुखिया प्रतिनिधि सनित महतो, चिंतामणि महतो, पूर्व मुखिया भीखन महतो, अशोक महतो सहित सैकड़ो भाजपा आजसू कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
