
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। नगर पंचायत क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह के तहत जुड़ी महिलाओं के द्वारा स्वरोजगार के लिए समूह के माध्यम से आवेदन किया जा रहा है। जो महिला समूह की सदस्य नहीं है उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। जानकारी देते कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती,सामुदायिक संगठक ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेने के लिए जो शर्तें रखी गई है। उनमें शहरी क्षेत्र के महिलाएं यदि समूह की सदस्य नहीं है तो अभी उनसे आवेदन स्वीकार किया जाएगा ।

इसी को लेकर नगर पंचायत द्वारा हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जहां नगर पंचायत क्षेत्र की वैसी महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 60 साल के बीच की है । वह स्वरोजगार के लिए आवेदन कर सकती है। कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती ने बताया कि यह योजना पूरी तरह से निशुल्क है यदि आवेदन के नाम पर किसी भी व्यक्ति के द्वारा किसी प्रकार के राशि की मांग की जाती है तो इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में कर सकते हैं।
शहरी क्षेत्र की महिलाएं जीविका समूह के जरिए या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस योजना के तहत पहली किस्त के रूप में हर महिला लाभार्थी को 10000 रुपये दिए जाएंगे। यह किस्त इसी महीने (सितंबर 2025) में महिलाओं के खाते में डाल दी जाएगी। महिला रोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। सरकार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए यह योजना लाई है।
इसके तहत हर घर की एक महिला सदस्य को 10 हजार रुपये की राशि दी जानी है। बाद में आकलन कर लाभार्थियों को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले महीने ही इस योजना की घोषणा की और तुरंत इस पर काम भी शुरू हो गया।बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए एक खास पोर्टल शुरू किया है। शहरी क्षेत्र की महिलाएं जो किसी स्वयं सहायता समूह की सदस्य नहीं हैं, वे इस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जो महिलाएं शहरी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, उन्हें ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
