• Mon. Sep 22nd, 2025

मेसकौर प्रखंड को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दे गया गुजरा साल, बढ़े रोजगार के मौके

ByBiru Gupta

Dec 31, 2024

 

(नवादा):- साल 2024 मेसकौर प्रखंड के विकास और मिलने वाली ऐतिहासिक सौगातों के लिए याद रखा जाएगा। मेसकौर प्रखंड क्षेत्र में पहले दो ओपी था जिसे 2024 मे दोनों ओपी क़ थाना मे बदल दिया गया। जिससे संपूर्ण प्रखंड वासियों को कई तरह के लाभ मिला। इसके साथ एस एच 103 मंझवे ककोलत पथ का निर्माण जैसी योजनाएं इस वर्ष की प्रमुख उपलब्धियां रही हैं। इसके अलावा प्रखंड को बिहार सरकार के पथ परिवहन योजना के अंतर्गत बस की सौगात भी मिली। वहीं मेसकौर प्रखंड के इतिहास में पहली बार सीतामढ़ी थाना में थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी पहली बार महिला थानाध्यक्ष बनी।महिला थानाध्यक्ष बनने से महिलाओ की समस्याओं में कमी आई है।प्रखंड में महिलाओ को आगे आने को नई राह दिखाई है।नया क़ानून भी इसी वर्ष एक जुलाई से लागु किया गया।मेसकौर प्रखंड के सभी 10 पंचायतो को अपना अपना खेल मैदान कि सौगात मिली। मेसकौर अस्पताल में कई तरह के इलाज की व्यवस्था की गई। फिलहाल लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए नवादा, गया पड़ता था।साल 2024 विदा होने के बाद अंग्रेजी कलैंडर नया साल 2025 में दाखिल होने के पायदान पर खड़ा है। वहीं बिता साल कई मामलों में क्षेत्रवासियों को खट्टे -मिठे यादों का अनुभव करा गया। वर्ष 2024 में एस एच 103 टू लेन के तौर पर बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के साथ -साथ राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा का चुनाव एवं क्षेत्रीय स्तर पर पैक्स चुनाव अलविदा वर्ष का साक्षी बना।साल 2024 में 255नियोजित शिक्षकों को मिला राज्य कर्मी का दर्जा। प्रखंड में इंटर क्लास तक कस्तूरबा विद्यालय का संचालन शुरू हुआ। प्रखंड के सभी 90सरकारी स्कूलों में सौंदर्यकरण का काम हुआ। अंत में ऐतिहासिक सीतामढ़ी मेला का शांतिपूर्वक संचालन हुआ। साथ ही साथ बीपीएससी के द्वारा आयोजित टी आर ए वन, टीआर ई टु,व टी आर ई थ्री के तहत दर्जनों बेरोजगारों को शिक्षक बनने का अवसर मिला। इसके सात प्रखंड के कई युवा एस आई बने इसके अलावे दर्जनों बेरोजगारों को तरह-तरह के पदों पर नियुक्ति हुई। कुल मिलाकर वर्ष 2024 क्षेत्र वासियों के लिए कई मायनों में अनुकूल संदेश देने वाला वर्ष रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *