• Tue. Mar 10th, 2026

24 दिसंबर को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का हुआ आयोजन सरस्वती मंदिर ग्राउण्ड, इटौन चानन लखीसराय में।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 25, 2024

 

लखीसराय – बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने एवं उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित करने के उदेश्य से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला सरस्वती मंदिर ग्राउण्ड, इटौन,चानन लखीसराय में मंगलवार 24 दिसंबर को आयोजित हुई। बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति जीविका, की चानन इकाई द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन उपविकास आयुक्त, सुमित कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार एवं जिला परियोजना प्रबंधक पिन्टु चौधरी तथा प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री इन्दुभुषण सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही, उचित मार्गदर्शन भी कैरियर के निर्माण में लाभदायक होगा l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त ने कहा कि बेरोजगार युवक -युवतियां अपने स्कील को पहचाने और उसके तहत प्रशिक्षित लेकर रोजगार लें एवं अन्य अतिथियों ने जीविका को इस तरह के आयोजन के लिए बधाई दी। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए जीविका के प्रखण्ड परियोजना प्रबन्धक ने कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उदेश्य सुदूर गाँव के बेरोजगार युवक -युवतिओं को उनके रूचि एवं योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर प्रबंधक रोजगार जीविका अमित कुमार ने भी जीविका दीदियो एवं आगन्तुको को संबोधित किया। इस रोजगार मेला में सिक्युरिटी गार्ड , सुपरवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव,मशीन ऑपरेटर, रिटेल,लाजिस्टिक स्टॉफ, डाटा ऑपरेटर, फार्मा आदि विभिन्न पदों के लिए स्टॉल लगाया गया। इसमें आंठवी पास से लेकर बी.ए तक के योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक -युवतियों ने सहभागिता दिखाई। प्रबंधक रोजगार अमित कुमार जीविका ने बताया कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 10 कम्पनियाँ ने रोजगार देने के उदेश्य से अपना-अपना स्टॉल लगाया l जिसमे एन टी टी एफ,एस आई एस, सिक्योरिटी लिमिटेड, शिव शक्ति बायोटेक ,RSETI, विस्ट्रान बुजु वर्क, DDUGKY, निर्मला कंसल्टेंसी ने अपना स्टॉल लगाया। इन्दुभुषण सिंह प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने जानकारी दी कि स्टॉल्स पर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवक –युवतिओं को कैरिअर निर्माण के लिए मार्गदर्शन दिया। इस मेला में बड़ी संख्या में लोग आए। अमित कुमार, प्रबंधक, रोजगार जीविका ने बताया कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में 543 युवक –युवतिओं ने नौकरी के लिये निबंधन कराया जिसमे 378 युवक एवं 165 युवतियां रहीं। मेला के माध्यम से उपस्थित कंपनियों ने 223 युवक –युवतिओं को ऑफर लेटर दिया है। मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथि ने 5 अभ्यर्थियों को अपने कर कमलों से आफर लेटर भी प्रदान किया। शेष अतिथियों ने अन्य अभ्यर्थियों को आफर लेटर प्रदान किया साथ ही 673 से ज्यादा लोगों को स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन दिया गया। कुल मिलाकर इस आयोजन से बेरोजगार युवक –युवतिओं के सपनो को पंख मिले। कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद् ज्ञापन इन्दु भुषण सिंह जीविका ने किया। मंच संचालन अजय कुमार, सामुदायिक समन्वयक एवं धर्मेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक, जीविका ने किया। इस अवसर पर जीविका के अधिकारी एवम अन्य कर्मी भी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *