
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर स्टेशन रोड के आलू गद्दी के पास सड़क किनारे शहर का और ड्रेन का कचरा जमा किए जाने के विरोध में मगंलवार को स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर पथ अवरोध कर प्रदर्शन किया।

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि आसनसोल नगर निगम अंतर्गत बराकर बसस्टेंड स्थित साफ-सफाई विभाग के कर्मचारी सड़क और ड्रेन का कचरा साफ-सफाई कर सड़क किनारे जमा कर देते हैं। जिससे उन कचरा पर आंवरा जानवर और सूअर विचरण करते हैं। जिससे सड़क पर कचरा का फैलाव हो जाता हैं। कचरा और गंदगी फैलाव होने पर मच्छर और मक्खी से विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोग फैलने की आंशका रहती हैं। जिसका विरोध करने पर भी निगम कर्मचारी काम नहीं करते हैं। स्थानीय दो पार्षद को शिकायत की गई तो मेरा क्षेत्र नहीं होने को लेकर पल्ला झाड़ लेते हैं। जिसका विरोध हमलोग करते हैं।
शहर में नहीं हैं कचरा घर : बराकर शहर के डीबूडीह चेकपोस्ट से लेकर रामनगर, मनबड़िया, बराकर स्टेशन रोड, बेगुनिया बाजार, बसस्टेंड, हनुमान चढ़ाई तक एक भी कचरा जमा करने का स्थान नगर निगम द्वारा नहीं बनाया गया हैं। जिससे साफ-सफाई कर्मचारी ड्रेन साफ करने के बाद कचरा सड़क पर ही जमा कर देते हैं। उन आंवरा जानवर विचरण करने से गंदगी चारों ओर फैल जाती हैं। जिसका खमियाजा शहर वाशियों को भुगतना पड़ता हैं।
पुलिस आश्वासन के बाद हटा सड़क जाम : बराकर स्टेशन रोड में पथ अवरोध करने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। जिसकी खबर लगने पर बराकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली और निगम अधिकारियों से बातचीत करने के बाद आश्वासन दिया आज से ही सड़क किनारे से कचरा उठाने का कार्य आरंभ किया जायेगा। उसके बाद पथ अवरोध खत्म कर दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
