
भूली, झारखंड: झारखंड की पहली और 20 किलोमीटर लंबी 8-लेन सड़क का निर्माण गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। सोमवार को उद्घाटन के मात्र 10 महीनों में यह सड़क 5वीं बार धंस गई। इस बार भूली बस्ती के पास थ्रू लेन और सर्विस लेन में एक साथ दो जगहों पर सड़क धंसी है।

लगातार हो रही दुर्घटनाएं

भूली बस्ती के पास थ्रू लेन की सड़क शाम करीब 4:30 बजे अचानक धंस गई, जबकि सर्विस लेन में भी लगभग एक फीट का गोफ (गड्ढा) बन गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना से बचने के लिए तुरंत गड्ढों के पास पत्थर और झाड़ियां लगाकर वाहनों को सचेत किया।
कांको मठ से गोल बिल्डिंग के बीच 461.90 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क की लगातार खराब गुणवत्ता स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर इसकी आलोचना कर रहे हैं। पहले की घटनाओं के बाद यह कहा गया था कि सड़क पानी के पाइपलाइन में लीकेज के कारण धंसी है, लेकिन इस बार जिस जगह सड़क धंसी है, वहां कोई पाइपलाइन भी नहीं है।
उद्घाटन के बाद से ही लगातार हादसे
इस सड़क का उद्घाटन 4 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। इसके सिर्फ 10 दिन बाद ही, 14 अक्टूबर 2024 को नावाडीह में सर्विस लेन की सड़क धंस गई थी, जिसमें एक नर्सिंग छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद, इस साल मई में झारखंड मोड़ के पास दो जगहों पर और जुलाई में बीबीएमकेयू के सामने भी सड़क धंस गई थी। इन लगातार हादसों से सड़क की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
