• Wed. Mar 11th, 2026

रितिक चौधरी ने मकर संक्रांति पर केरेडारी प्रेस क्लबों में पत्रकारों से की मुलाकात

admin's avatar

Byadmin

Jan 7, 2026

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

प्रखण्ड केरेडारी /बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रोशन लाल चौधरी के सुपुत्र रितिक चौधरी ने नए साल के शुभ अवसर पर मकर संक्रांति के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए केरेडारी स्थित दोनों प्रेस क्लबों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार बंधुओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ में भाजपा एवं आजसू पार्टी के पदाधिकारी गण भोला महतो पंकज साहा,नरेश महतो ,कंचन यादव इत्यादि उपस्थित थे।

रितिक चौधरी ने केरेडारी प्रेस क्लब B में पहुंचकर सभी सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। दोनों क्लबों के पत्रकारों ने उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया और विधायक परिवार की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर दोनों प्रेस क्लबों के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

इस मुलाकात में रितिक चौधरी ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और क्षेत्र के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों से क्षेत्रीय मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहने का आग्रह किया। पत्रकारों ने भी रितिक चौधरी को मकर संक्रांति की बधाई दी और विधायक श्री रोशन लाल चौधरी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

यह आयोजन नए साल और मकर संक्रांति के उत्साह को दोगुना करने वाला साबित हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *