
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र से एक रिश्ता को शर्मशार कर देनेवाला घटना सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार सौतेले बाप ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी को हवश का शिकार बनाया है . जिसमें बाप और बेटी के रिश्ते को तार-तार किया गया है. वही बाप के घिनौने हरकत से आसपास के घरों से कई अलग तरह की बातें सुनने को मिल रही है. भेद खुलते ही पुलिस हरकत में आ चुकी है और दुष्ककर्मी बाप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं. बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां ने दूसरी शादी की थी. आरोपी सौतेली बेटी जब 9 साल की थी तब से ही उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था. इसमें पीड़िता की मां भी सहयोग कर रही थी. इसका भेद तब खुला
जब एक दिन पीड़िता का भाई अचानक ड्यूटी से घर पहुंचा और अपनी बहन को अजीबो हालत में
देखा. वहां उसके सौतेले बाप के साथ उसकी अपनी सगी मां भी मौजूद थी.
पीड़िता के भाई ने अपनी बहन से पूरा मामला जानने का प्रयास किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. युवक अपनी बहन को लेकर थाना पहुंचा और पुलिस को सारी बात बताई. जिस पर संज्ञान लेते हुए बगैर देर किए थाना प्रभारी ने आरोपी पिता एवं सगी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है. हालांकि सगी मां ने बताया कि उसको पिस्तौल का भय दिखाकर उसका पति उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था. डर की वजह से वह किसी को इसकी जानकारी नहीं दे पाती थी. आरोपी बाप का नाम दिनेश गिरी बताया जा रहा है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
