
बिहार लोक सेवा आयोग ने बीते गुरुवार की देर शाम शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया। उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए 12960 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

आयोग द्वारा सभी विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी विभागों को मिलाकर साढ़े 24 हजार से अधिक पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई थीं। लेकिन, करीब 50 प्रतिशत सीटें खाली रह गईं। कई विषयों में तो दो अंक में भी शिक्षक नहीं मिले हैं।

प्राकृत विषय में एक, पाली में एक, भोजपुरी में तीन, पर्सियन में सात, बंगला में सात अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इसके अलावा विज्ञान के कई विषय में सीट से कम शिक्षक मिले हैं।
शिक्षा विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक के 29 विषयों में 12479, माध्यमिक के स्पेशल शिक्षक 171, एससी एसटी विभाग के उच्च माध्यमिक में 201 और एससी-एसटी विभाग के छठी से 10वीं में 109 को सफलता मिली है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
