• Wed. Apr 1st, 2026

झरिया मे धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 27, 2025

झरिया: झरिया शहर में रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों ,विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने देश भक्ति का जोश भरा। झरिया थाना परिसर में भी झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद तिरंगे को सलामी देते हुए वहाँ उपस्थित गणमान्य लोग व पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीयगान गया। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने समस्त देशवासियों को 76 वां गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झरिया शहर के लोग सामाजिक सौहार्द व आपसी भाईचारे के साथ रहे। झरिया पुलिस उनके सुरक्षा को लेकर हमेशा सजग व तात्पर्य है।

crescent ad

 

झरिया के कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कार्यकर्ताओं व छोटे छोटे बच्चों की मौजूदगी में झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी। झरिया विधायक ने राष्ट्रीयगान के बाद बच्चो के बीच चॉकलेट व मिठाई का वितरण किया।

 

झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन कार्य क्रम आयोजित की गई। जहाँ झरिया धर्म शाला रोड़ स्थित मातृ सदन हस्पताल समेत विभिन्न स्थानों में झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल द्वारा ट्रस्ट के सदस्य समेत गणमान्य लोगों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *