• Fri. Feb 13th, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

admin's avatar

Byadmin

Jan 26, 2026

​सरायकेला। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला के प्रांगण में आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा घोष वादन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिसने पूरे नगर का भ्रमण किया।

​मुख्य कार्यक्रम एवं ध्वजारोहण

​प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय में आगंतुक अतिथियों द्वारा भारत माता का पूजन किया गया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री रमानाथ आचार्य जी ने ससम्मान झंडोत्तोलन किया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा।

​अपने शुभकामना संदेश में अध्यक्ष महोदय ने कहा कि “हमारा संविधान न्याय, समता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। आज भारत विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है। देश की उन्नति में हम सभी का योगदान आवश्यक है।” उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग्य और देशभक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

​समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया:

​संस्कृत भाषण: बहन आभा भूपक

​अंग्रेजी भाषण: नूपुर महापात्र

​हिंदी भाषण: अष्टमी महतो

​आकर्षण का केन्द्र नन्हे बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक पिरामिड ने सभी का मन मोह लिया।

​कार्यक्रम के दौरान माता सरस्वती पूजन के संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी आचार्य दीदी जी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, विशिष्ट कलाकार और गायक संजय पति जी को भी अध्यक्ष महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।

​समापन

​विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य जी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गायन के साथ हुआ । इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति जी सभी आचार्य दीदी जी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *