

पत्रकार चंचल गोस्वामी

बारियों, गोविंदपुर:

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुर के दो होनहार छात्रों ने जेईई मेन 2025 की परीक्षा में असाधारण सफलता प्राप्त कर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र को गर्व की अनुभूति कराई।
पार्थ सार्थी, ने कुल 98.41 पर्सेंटाइल अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गणित में 97.93, भौतिकी में 99.13, और रसायन विज्ञान में 94.18 पर्सेंटाइल उनके सुदृढ़ शैक्षणिक आधार और अनुशासित परिश्रम का प्रमाण हैं।
वहीं, कृष बर्नवाल ने 97.71 पर्सेंटाइल के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने भौतिकी में 96.54, गणित में 90.27, और रसायन विज्ञान में 99.30 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपनी गहन विषयवस्तु-समझ और मजबूत तैयारी का परिचय दिया।
विद्यालय के निदेशक श्री ईसा समीम एवं प्राचार्या सुश्री विजेता दास ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने शिक्षकों की समर्पित मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका बताया।
इन उपलब्धियों से विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण है, वहीं अभिभावकों और स्थानीय जनमानस में गर्व और हर्ष की लहर दौड़ गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
