

धनबाद, 16 फरवरी 2026 — धनबाद महापौर प्रत्याशी श्री रवि चौधरी ने सोमवार को भव्य जनसंपर्क रैली के माध्यम से शहरवासियों से सीधा संवाद किया। यह रैली सुबह 11:30 बजे रंगाटांड़ मोड़ से प्रारंभ होकर शाम 6:00 बजे मटकुरिया चेक पोस्ट के समीप संपन्न हुई। पूरे मार्ग में सैकड़ों की संख्या में समर्थकों और आम नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली।

रैली रंगाटांड़ मोड़ से निकलकर नया बाजार, पुराना बाजार सब्जी मंडी, रत्नेश्वर मंदिर, बरमसिया, गुजराटोला, गोल बिल्डिंग मनईटांड़, जोड़ाफाटक मोड़, धनसार मोड़ एवं बैंक मोड़ होते हुए मटकुरिया चेक पोस्ट पहुंची। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। जोड़ाफाटक मोड़ एवं पुराना बाजार रत्नेश्वर मंदिर के पास विशेष जनसभा का आयोजन भी हुआ, जहां श्री चौधरी ने जनता को संबोधित किया।

इस दौरान रवि चौधरी ने मतदाताओं से उन्हें समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य धनबाद को एक स्वच्छ, सुरक्षित और विकासशील शहर बनाना है। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। स्थानीय नागरिकों ने सड़क, पानी, सफाई और रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए।
रैली में प्रदीप अग्रवाल, अनेस यादव, मनोज साव, सुकेश मालाकार, विपिन लाला, राकेश चंचल, बबलू शेख, रणधीर मालाकार, प्रेम मालाकार, प्रमोद कुमार, डॉ सोमाशेखर, अमित कुमार ओझा, महफूज आलम, ज्योतिष कुमार, सुरोजित साहा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
जनता के उत्साह और समर्थन से स्पष्ट है कि इस बार धनबाद नगर निगम चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
