• Sat. Feb 14th, 2026

धनबाद मेयर चुनाव: रवि चौधरी को मिला ‘क्यूब’ चुनाव चिन्ह, बोले– अब शहर के समग्र विकास का वक्त

admin's avatar

Byadmin

Feb 7, 2026
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 237.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

 

धनबाद: नगर निगम चुनाव को लेकर धनबाद में सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में महापौर पद के प्रत्याशी एवं शिक्षाविद रवि चौधरी को उनका आधिकारिक चुनाव चिन्ह ‘क्यूब’ आवंटित किया गया है। शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि चौधरी ने चुनाव चिन्ह की जानकारी देते हुए जनता से विकास के एजेंडे पर समर्थन मांगा।

प्रेस वार्ता के दौरान रवि चौधरी ने कहा कि वे पिछले करीब चार दशकों से सामाजिक सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि धनबाद को एक बेहतर, व्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला, तो शहर की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

रवि चौधरी ने बताया कि मेयर बनने पर उनकी पहली प्राथमिकता पेयजल संकट का स्थायी समाधान होगा, जिससे हर वार्ड तक शुद्ध पानी पहुंच सके। इसके साथ ही होल्डिंग टैक्स प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत दिलाने की योजना है।

उन्होंने शिक्षा को विकास की मजबूत नींव बताते हुए गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए म्युनिसिपल यूनिवर्सिटी की स्थापना का विजन साझा किया। उनका कहना है कि इससे धनबाद के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

अंत में रवि चौधरी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे जाति और राजनीति से ऊपर उठकर विकास के मुद्दों पर मतदान करें और धनबाद को नई दिशा देने में उनका साथ दें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *