• Sun. Feb 15th, 2026

पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह बने जन सुराज के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष

admin's avatar

Byadmin

May 21, 2025

 

 

पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जन सुराज का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राजधानी पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

 

प्रशांत किशोर ने कहा कि सबने मिल कर उदय सिंह को जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना तय किया है। उनके आगमन से जनसुराज और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जन सुराज में अब प्रशांत किशोर की भूमिका उस कुम्हार की होगी, जो मिट्टी उठा कर चाक पर डालता है। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जन सुराज जिस मकसद को लेकर चला, उसने बिहार के लोगों के दिल-दिमाग में अपनी जगह बना ली है। बिहार की जनता की मांग पर बनी यह पार्टी बिहार के लोगों को राजनैतिक प्लेटफॉर्म देगी।

 

इस मौके पर वाईवी गिरी, अभिराम शर्मा, आफाक अहमद, रामबली सिंह चंद्रवंशी, आरके मिश्रा, ललन जी, केडी यादव, एनपी मंडल और किशोर कुमार मुन्ना सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *