
धनबाद : धनबाद में आईआईटी-आईएसएम का 45वां दीक्षांत समारोह पहली अगस्त को होगा जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खान विद्यालय)

धनबाद: आईआईटी-आईएसएम अपने 45वें दीक्षांत समारोह की तैयारी में जुटा है. समारोह में राष्ट्रपति श्री द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. होनहार छात्रों को उनके हाथों द्वारा गोल्ड और सिल्वर मेडल दिया जाएगा. आईआईटी (आईएसएम) स्थापना के 100 साल पूरे करने वाला है.
संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर धीरज कुमार ने कहा कि 45 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन इस बार पहली अगस्त को होने जा रहा है. आईआईटी (आईएसएम) मिलेनियल वर्ष में प्रवेश कर रहा है. यह साल और अगला साल दोनों संस्थान के लिए काफी महत्वपूर्ण रखते हैं. इसलिए 45 वें दीक्षांत समारोह को लेकर विशेष उत्साह है. इस दीक्षांत समारोह को यूनिक बनाने की तैयारी है.
दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी यह बड़े गर्व की बात है. आईआईटी आईएसएम में 1 अगस्त को दोपहर 11:00 बजे से लेकर 12:00 तक उनका कार्यक्रम होगा. संस्थान के छात्रों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल दिया जाएगा. ये मेडल उनके द्वारा होनहार छात्रों को प्रदान किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्वीकृति आज ही मिली है. इसलिए आज राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण भेज रहे हैं.
प्रोफेसर धीरज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सलाहकार डॉ. पीके मिश्रा को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानक उपाधि दी जाएगी. इसके लिए उन्होंने स्वीकृति भी दे दी है.
हर साल 1800 डिग्रियां दी जाती हैं. इस बार के दीक्षांत समारोह में भी 1800 डिग्रियां दी जाएंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मार्गदर्शन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में छात्र समारोह में शामिल होंगे. दीक्षांत समारोह में पूर्ववर्ती छात्र भी शामिल होंगे. आईआईटी आईएसएम के लोअर ग्राउंड में दीक्षांत समारोह का आयोजन होना है जिसकी तैयारी चल रही है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
