
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस क्रम में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-18 से पूर्व पार्षद रंजन सिंह को ‘मोतियों का हार’ चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ.
साथ ही उन्हें बैलेट पेपर में क्रम संख्या-4 दी गई। चुनाव चिन्ह मिलते ही रंजन सिंह और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने इसे जनसमर्थन का प्रतीक बताते हुए जीत की उम्मीद जताई। इस अवसर पर रंजन सिंह ने कहा कि मोतियों का हार सम्मान,
विश्वास और वार्ड की जनता से मिले स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद रहते हुए उन्होंने वार्ड-18 में साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल समेत मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब वे जनसंपर्क अभियान को और तेज करेंगी तथा वार्डवासियों से सीधे संवाद कर विकास के एजेंडे को जनता के बीच रखेंगी।
रंजन सिंह ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाता बढ़-चढ़कर भाग लें और विकास, पारदर्शिता व जनसेवा को प्राथमिकता देने वाले उम्मीदवार को समर्थन दें। जनता की उम्मीदों का नाम रंजन सिंह. आपका अपना भावी लोकप्रिय पार्षद रंजन सिंह को भारी से भारी मतों से विजय बनाये। चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही वार्ड-18 में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
