• Fri. Feb 27th, 2026

पंचायत समिति सदस्य मोबाइल चोरी और रंगदारी मामले में फरार, पुलिस कार्रवाई पर सवाल

admin's avatar

Byadmin

Jun 12, 2025

 

 

केरेडारी/हजारीबाग: केरेडारी प्रखंड के बारियातु गांव से पंचायत समिति सदस्य अपने घर से फरार हैं। उन पर मोबाइल चोरी, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। यह मामला केरेडारी थाना कांड संख्या 279/2023 के तहत दर्ज है, जिसमें धारा 341, 323, 379, 504, 506 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

 

न्यायालय ने 9 मई 2025 को उनके खिलाफ आजमानत (गैर-जमानती) वारंट जारी किया था। पुलिस ने 26 और 28 मई को उनके के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिले। परिजनों का कहना है कि वह बीमार हैं और रांची के अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि पुलिस उन्हें फरार मान रही है।

 

पीड़ित पत्रकार बालमुकुंद दास ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि गुप्त सूचना दिए जाने के बावजूद आरोपी फरार हो जाता है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा होता है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ‘खानापूर्ति’ कर रही है और भ्रष्टचार चरम पर है। पत्रकार ने झारखंड सरकार के तहत पुलिस प्रशासन पर निष्क्रियता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्दोषों को हिरासत में लिया जा रहा है, जबकि वारंटी फरार हो रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *