• Tue. Mar 31st, 2026

Adityapur : रामनवमी जुलूस पर ‘उद्गगम’ संस्था का भव्य सेवा शिविर,20 हजार आइसक्रीम सहित महाप्रसाद की व्यवस्था

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 27, 2026
आदित्यपुर। सामाजिक संस्था ‘उद्गगम’ की ओर से शनिवार को रामनवमी अखाड़ा जुलूस के अवसर पर एस टाइप क्षेत्र में भव्य सेवा शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
संस्था की संरक्षक सोनिया सिंह ने बताया कि पिछले चार वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी आदित्यपुर पहुंचने वाले विभिन्न अखाड़ों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि श्रद्धालुओं और अखाड़ा समितियों के लिए बड़े पैमाने पर महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।
शिविर में 20 हजार आइसक्रीम, 8 क्विंटल हलवा-पूड़ी, 3 क्विंटल चना और जलेबी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर संजय सरदार और उपमहापौर अंकुर सिंह शामिल होंगे।
इसके अलावा पूर्व विधायक अरविंद सिंह, पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव एवं शंभूनाथ सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वार्ड 22 की पार्षद अंजू सिंह ने क्षेत्र की सभी अखाड़ा समितियों से इस सेवा शिविर में शामिल होने की अपील की है। प्रेस वार्ता के दौरान अनिल चौधरी, संजीव कुमार सिंह ‘बबुवा’, प्रकाश मेहता, राजा घोष और चंदेश्वर सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed