• Thu. Feb 5th, 2026

नगर निगम चुनाव,मेयर प्रत्याशी रमेश बालमुचू ने किया नामांकन, बोले मैं नेता नहीं, नगर का बेटा हूं

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 4, 2026

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव के तहत आदित्यपुर नगर निगम से मेयर पद के प्रत्याशी रमेश बालमुचू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि “मैं कोई नेता नहीं, बल्कि आदित्यपुर नगर निगम का बेटा हूं।

मेरा लक्ष्य आदित्यपुर को सुंदर, सुरक्षित, अपराधमुक्त, नशामुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और विकसित शहर बनाना है। रमेश बालमुचू ने कहा कि उन्हें क्षेत्रवासियों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे वे भावुक और अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले हर नागरिक की है।

उन्होंने जनता से अपील की कि जो प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है, वह मतदान में तब्दील हो। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीते आठ वर्षों में नगर निगम क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, इसके बावजूद आज भी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। चुनाव जीतने के बाद व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव किया जाएगा। प्रत्येक चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। सभी नगरवासियों के लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि हर वर्ष नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या गंभीर रूप ले लेती है, लेकिन उनकी प्राथमिकता होगी कि हर घर नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। मौके पर उपस्थित पूर्व मेयर प्रत्याशी विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद वहां के लोगों को दोहरी टैक्स और मालगुजारी देनी पड़ रही है, जबकि बदले में उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों, नालियों की समस्या, अपराध और भ्रष्टाचार से निजात दिलाने के लिए रमेश बालमुचू को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि रमेश बालमुचू के मेयर बनने से आदित्यपुर को अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और सुरक्षित नगर का स्वरूप मिलेगा। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचे। जुलूस का नेतृत्व युवा नेता विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती, सरोज साहू, गोलू सोनकर, पाकुल दास, बिल्टू चटर्जी, सुमित गोप, आनंद कुशल, थापा दा सहित अन्य युवाओं ने किया।
नगरवासियों ने रमेश बालमुचू को अपना आशीर्वाद दिया और जीत का भरोसा जताया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *