
सरायकेला : राष्ट्रीय सुढ़ी समाज और एल बी एस एम कॉलेज करनडीह के ट्राईबल रिजनल लैंग्वेज विभाग तथा एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिसंबर 2025 रविवार को प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर एल बी एस एम कॉलेज करनडीह में आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सुढ़ी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री कृतिवास मंडल और कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रक्तदान एक मानवता से भरा पुण्य कार्य है, जो जीवनदान के रूप में दूसरों की मदद करता है। उन्होंने सभी प्रबुद्ध नागरिकों, अधिवक्ताओं, महिलाओं, युवाओं, मजदूरों, किसानों, शिक्षकों, छात्रों, प्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और समाजसेवियों से रक्तदान शिविर में शामिल होने की अपील की।

राष्ट्रीय सुढ़ी समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री अजय कुमार मंडल ने बताया कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। आयोजन में प्रोफेसर विकास मुंडा, डॉ रीतू, बाबूलाल सोरेन, डॉ सुधीर कुमार सुमन, डॉ संतोष, डॉ प्रशांत, डॉ मौसमी पाल, डॉ अरविंद पंडित आदि भी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
