• Sat. Feb 14th, 2026

संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के जन्म जयंती के अवसर पर 60 लोगों ने रक्त दान किया

admin's avatar

Byadmin

Nov 2, 2025

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित विहंगम योग संत समाज में रविवार को सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बोकारो थर्मल शाखा के द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें के.मेमोरियल अस्पताल बोकारो और मेदांता अस्पताल ईरबा रांची के ब्लड सेंटर की टिम ने संयुक्त रूप से 60 लोगों का ब्लड संग्रह किया।

इस रक्त दान शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि बोकारो थर्मल के उपमहा प्रबंधक प्रशासन कालीचरण शर्मा ने फीता काट कर किया। मुख्य अतिथि ने पहले रक्तदाता संत समाज के सदस्य आनंद केसरी को टीशर्ट, मेडल, प्रशस्तिपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उपमहा प्रबंधक ने कहा कि रक्त दान महा कल्याण होता हैं। रक्त दान करने से किसी की जिंदगी को हम बचा सकते हैं। रक्त दान से रक्त के अभाव में किसी की मृत्यु को बचा सकते हैं। रक्त दान देश भक्ति से भी संबंध रखता है। रक्त दान से शरीर भी स्वस्थ्य रहता हैं। और 24 घंटे में शरीर रक्त की भरपाई भी कर लेता हैं। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करना चाहिए।

मेदांता अस्पताल ईरबा रांची ब्लड सेंटर के डॉ.प्रदीप सिंह अंजली कुमारी, ममता कुमारी, आनंद कुमार, शाहनवाज, बिनोद कुमार के. मेमोरियल अस्पताल के राजेंद्र प्रसाद, हेमंत कुमार, बादल तुरी एवं बरनाली ने रक्त संग्रह में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वही मौके पर विहंगम योग संत समाज के संयोजक कोयलांचल बेरमो के आनंद केसरी, कोषाध्यक्ष कोयलांचल बेरमो के रमेश ठाकुर, केपी सिंह, बिंदा राम, परमेश्वर नायक, मधु खत्री, मनोज साव, मंटू गुप्ता, दीपक महतो, सुरेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *