• Wed. Feb 25th, 2026

सीआरपीएफ कैंप में स्थापना दिवस के मौके पर रक्तदान 

admin's avatar

Byadmin

Jun 15, 2025

 

बलियापुर:सीआरपीएफ 154 वाहिनी प्रधानखंता की ओर से  रविवार को प्रधानखंता स्थित वहिनी कैंप परिसर में बटालियन के 22 वां वर्षगांठ के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर वाहिनी के कई जवानों ने रक्तदान किया। मौके पर आयोजित मेले में तरह-तरह के स्टाल लगाए गए थे।

साथ ही साथ खेलकूद के उपकरण भी लगाए। इस अवसर पर जवानों के परिवार के सदस्यों के अलावा अगल-बगल के ग्रामीणों ने मेले का आनंद उठाया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वाहिनी के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने जवानों को संबोधित करते हुए बटालियन के उपलब्धियां को विस्तार ढंग से बताया तथा भविष्य में बटालियन की सफलता की कामना की।

मौके पर वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी दलजीत सिंह भाटी, डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार झा, डॉक्टर हर्ष कुमार झा, सहायक कमांडेंट थोबा सिंह, सूबेदार मेयर एम उपाध्याय आदि थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *