• Tue. Mar 3rd, 2026

राजनगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहे अपराधी को किया गिरफ्तार, बैंक कलेक्शन एजेंट से लूटपाट की घटना को देते थे अंजाम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 12, 2023

राजनगर : राजनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बीते 26 अप्रैल को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर केनाल के पास इंडसलेइंड बैंक कलेक्शन एजेंट से अपराध कर्मी द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक लाख संतवान हजार की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था.जिसमें कुछ अपराधी को पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता से छापामारी कर लुटेरे को पकड़ा गया था. छापामारी अभियान में मोहम्मद हुसैन को घर से दबोचा गया था.वहीं अन्य अपराधी लखन महतो को भी गिरफ्तार किया गया था. जिसमें दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. इस कांड में एक और व्यक्ति भी सम्मिलित थे जो पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे. जिसके घर से हथियार भी बरामद हुआ था.

बता दे कि यह लुटेरे सरायकेला जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पांच लूट कांड की घटना को अंजाम दिया था जिसमें गम्हरिया क्षेत्र से ₹70 हजार,सिनी ओपी क्षेत्र से 68 हजार, राजनगर पहाड़पुर मोड़ से ₹68 हजार तीन सौ पचीस,सरायकेला के हल्द्वानी से ₹70 हजार . वही राजनगर थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर से एक लाख संतवान हजार की लूटने की घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस द्वारा लगातार छापामारी और कार्रवाई से अपराधी नकुल महतो कई दिनों से फरार चल रहे थे. मगर पुलिस की मुफ्ती एवं तकनीकी सहायता से दिनांक 11/8/ 23 को सफलतापूर्वक उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसे न्याय हिरासत में भेजा जा रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *