• Sun. Feb 15th, 2026

जेईई मेंस में राजकमल के बच्चों ने मचाया धमाल,परिश्रम एवं धैर्य सफलता के वाहक सुमंत कुमार मिश्रा।

admin's avatar

Byadmin

Apr 20, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)जनवरी एवं अप्रैल 2025 में आयोजित जेईई मेंस परीक्षा में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 16 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनके परसेंटाइल से विद्यालय परिवार हर्षित है। विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि परिश्रम एवं धैर्य सफलता के वाहक हैं । इन लोगों की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली जेईई एडवांस परीक्षा में राजकमल के विद्यार्थी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सौरभ मंडल को 98.98, अंचल अग्रवाल को 98.94 ,पीयूष कुमार को 97.33, साहिल सिन्हा को 96.19 ,साहिल अंसारी को 93.82, देबोजित हालदार को 93.15, स्वास्तिक कुमारी को 91.00, अमित कुमार रवानी को 90.56, मान्यता गुप्ता को 90.00, दसजोत सिंह को 89.83, रिया कुमारी को 88.00, इरम फातिमा को 86.83, हर्षिता को 86.00, सत्यम कुमार सिंह को 85.62,सुधीर कुमार को 83.00 एवं दक्ष सुमन को 82.23 परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, विद्यालय समिति के अन्य पदाधिकारी गण ,प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह,प्रभारी प्रतिमा चौबे ,कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार ,सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *