• Wed. Apr 1st, 2026

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 6 छात्र-छात्राओं ने सी ए की परीक्षा में मारी बाजी। कठिन परिश्रम एवं त्याग का परिणाम है यह_सुमंत कुमार मिश्रा

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 29, 2024

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

crescent ad

केंदुआ(धनबाद) राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 6 छात्र छात्राओं ने सी ए की परीक्षा उत्तीर्ण की जो नवंबर 2024 में आयोजित हुई थी। विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि सी ए की परीक्षा क्रैक करना इतना आसान नहीं है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी रात की नींद और दिन का चैन सब कुछ त्याग कर देते हैं। ऐसे विद्यार्थियों पर विद्यालय गर्व करता है और इसी तरह के विद्यार्थी अपना नाम परिवार, समाज, राज्य, एवं देश स्तर पर उज्जवल करते हैं। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के नाम आकांक्षा पटवारी, सुरुचि अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, प्रशांत ,आयुष खेड़िया एवं शिवम कुमार है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ,उप प्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने इन सबों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *