
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर धनसार धनबाद में 29 अगस्त शुक्रवार को हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें रस्सा कसी, कबड्डी, शतरंज, वॉलीबॉल आदि शामिल थे। बालक विभाग एवं बालिका विभाग दोनों विभागों में बच्चे बच्चियों ने खेल की आकर्षक प्रस्तुति दी ।इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर माने जाते हैं। वह प्रसिद्ध खिलाड़ी तो थे ही, देशभक्त भी थे ।

उन्होंने जर्मनी के तानाशाह हिटलर के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि उन्हें जर्मनी में बड़ा पद मिलेगा यदि वे जर्मनी की ओर से खेले उनके खेल कौशल के ही कारण 1928,1932 एवं 1936 के ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। प्राचार्य श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि उन्होंने संपूर्ण विश्व में भारत का नाम रौशन किया उनकी जन्म तिथि को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय में बालक एवं बालिका विभाग में प्रतियोगिताएं आयोजित हुई ।यह प्रतियोगिता अंतर सदनीय थी।
बच्चे बच्चियों ने गोदावरी सदन, सिंधु सदन, यमुना सदन, एवं गंगा सदन की ओर से खेल में भाग लिया। इस खेल के आयोजन का नेतृत्व खेल शिक्षक आलोक चौधरी, गौरी शंकर सिंह, पप्पू कुमार ,वेणु रानी ,कुसुम कुमारी, अलीशा कुमारी तथा चंदन सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उपप्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित छंदा बनर्जी के अलावा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
