

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
केरेडारी प्रखंड में सलगा गांव में 5वाॅ वर्ष दुर्गा पूजा समिति की चयन हेतु बैठक दुर्गा मंडप के सामने सियानी मैदान मातारानी दुर्गा पूजा प्रागंण में मुखिया पार्वती देवी की अध्यक्षता में हुई,और संचालन जयराम साव ने की। दुर्गा पूजा नवरात्रि एवं दशहरा का कार्यक्रम को भव्य एवं सुनिश्चित तरीके से संपन्न करने हेतु सलगा पंचायत के सभी प्रतिनिधि सदस्य और ग्रामीणों ने निर्विरोध अध्यक्ष कुंवर प्रसाद साव , सचिव राजेंद्र महतो कोषाध्यक्ष बलराम साहू को चुन लिया गया।

इसके साथ अध्यक्ष महोदय कुंवर प्रसाद साहू ने कहा कि प्रत्येक वर्ष कि तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्य तरीके से आयोजन किया जाएगा ! दुर्गा पूजा में रोमांचिक मनोरंजन देखने को भरपूर आनंद मिलेगा!संरक्षक पंचायत के मुखिया पार्वती देवी, भोला महतो, मनोज महतो और द्वारिका साहू को बनाया गया।

समिति के अध्यक्ष कुमार प्रसाद साव ने बैठक में उपस्थित ग्रामीण सदस्यों का मनोबल बुलंद करते हुए बोले कि हर वर्ष से बेहतर इस वर्ष भव्य एवं संयोजित तरीके से दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। सलगा में दुर्गा पूजा 6 गांव के लोग मिलकर मनाते हैं। इस सुदूर इलाका पर दुर्गा पूजा होने से लोग काफी खुश रहते हैं।
यहां भव्य मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है, इसमें सभी को सहयोग देना पड़ेगा। मौके पर उपस्थित इस पंचायत की मुखिया पार्वती देवी, लूरक साव,बलदेव साव, जयराम साव,जगनारायण राम , कुंवर प्रसाद साव, बलराम साव, राजेंद्र महतो वार्ड सदस्य संदीप कुमार, वासुदेव महतो,
प्रमोद साव,अनुज पटेल, छक्कन भोक्ता ,अर्जुन साव,कामेश्वर साव , चितामन साव, देवशरण महतो, टिकेश्वर साव,मनोज साव, प्रेमचंद महतो परमेश्वर प्रजापति, मुकेश महतो, टिकन महतो, बालमुकुंद दास, कृष्णदेव कुमार महतो, अनीता देवी, चूरामन महतो , तुलेश्वर महतो और इस पंचायत के सैकड़ो ग्रामीण महीला पुरुष सदस्य उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com